Category: Blog

Your blog category

  • आंधी-तूफान के साथ 9 राज्यों में बारिश, 21 राज्यों में बारिश, शीतलहर, बर्फबारी और कोहरे की मौसम विभाग ने चेतावनी दी।

    देशभर में कड़ाके की ठंड ने लोगों के हाड़ कंपा रखे हैं। कहीं माइनस में तापमान है तो कहीं शीतलहर से लोग ठिठुर रहे हैं। कहीं बारिश के कारण लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। बीते दिन उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचूला में लैंडस्लाइड हुआ, जिसने नेशनल हाईवे ब्लॉक कर दिया। जम्मू-कश्मीर में 40 दिन वाली कड़ाके की ठंड का दौर चिल्लई कलां शुरू हो गया है। श्रीनगर में तापमान 133 साल में तीसरी बार -8.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। उत्तर भारत शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है। दक्षिण भारत में बारिश का कहर है।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 दिसंबर तक के लिए मौसम का अपडेट दिया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम करवट लेगा। 27 से 31 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी और मैदानी राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी, जिससे गलन वाली ठंड देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम कैसा है और आगे मौसम कैसा रहने वाला है?

    देश में ताजा मौसमी परिस्थतियां

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम मध्य और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर वाला एरिया था, जो पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित हो गया है। यह मौसमी परिस्थतियां विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 430 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में, चेन्नई (तमिलनाडु) से 480 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तरपूर्व और दक्षिण-गोपालपुर (ओडिशा) से 590 किलोमीटर दूर हैं।

    अब इस सिस्टम के पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है, जो अगले 12 घंटों में समुद्र के ऊपर धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिणी राजस्थान और उसके आसपास निचले क्षोभमंडल स्तर पर स्थित है। मध्य क्षोभमंडल स्तर पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ इराक के ऊपर स्थित है।

    इन राज्यों में बरसेंगे बादल

    इन मौसम परिस्थतियों के कारण तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 26 दिसंबर की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है।

    28 दिसंबर तक अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से नमी से भरी हवाएं उठेंगी, जिससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में भी छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

    यहां चलेगी शीतलहर, छाएगा कोहरा

    मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में शीतलहर के साथ घना कोहरा छा सकता है।

    दिल्ली में बारिश होने के आसार

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में हल्के कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले दिनों शीतलहर के कारण सूखी ठंड पड़ने से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया था। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

  • दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’, 24 घंटे का औसत AQI 409 दर्ज

    दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ हो गई, 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 409 दर्ज किया गया। शनिवार को राजधानी का AQI 370 के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया था।
    शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
    शहर में सुबह कोहरा छाया रहा और आर्द्रता का स्तर 68 से 97 प्रतिशत के बीच रहा।
    आईएमडी ने सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
    दिल्ली-एनसीआर में GRAP 4 प्रतिबंध लागू
    दिल्ली-एनसीआर में लागू GRAP 4 प्रतिबंधों के बीच राजधानी में वायु गुणवत्ता में गिरावट जारी है। 16 दिसंबर को, केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल ने शीतकालीन वायु प्रदूषण नियंत्रण योजना के तहत GRAP IV प्रतिबंध लगाए, जिसमें सभी निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध शामिल है। सर्दियों के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत चरण 4 प्रतिबंधों में दिल्ली में गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले प्रदूषणकारी ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध और दसवीं और बारहवीं कक्षाओं को छोड़कर स्कूली कक्षाओं को हाइब्रिड मोड में अनिवार्य रूप से स्थानांतरित करना भी शामिल है।
    संशोधित जीआरएपी कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में कक्षा VI-IX और XI के छात्रों के लिए कक्षाएं चरण 4 के तहत हाइब्रिड मोड (भौतिक और ऑनलाइन) में संचालित होनी चाहिए।
    स्टेज 3 के तहत ग्रेड V तक की कक्षाओं को हाइब्रिड मोड में स्थानांतरित करना आवश्यक है। माता-पिता और छात्रों के पास जहाँ भी उपलब्ध हो, ऑनलाइन शिक्षा चुनने का विकल्प है

  • दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 2,346 होमगार्डों की भर्ती को मंज़ूरी दे दी

    दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 2,346 होमगार्डों की भर्ती को मंज़ूरी दे दी है. इन उम्मीदवारों ने शारीरिक माप और दक्षता परीक्षा (पीएमईटी) और लिखित परीक्षा पास की है. इनकी नियुक्ति से मेडिकल जांच और नियुक्तियों में तेज़ी आएगी.
    इन 2,346 उम्मीदवारों के अलावा, 7,939 अन्य रिक्तियां दो लंबित अदालती मामलों के कारण लंबित हैं. इन मामलों में कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था. हालांकि, इन 2,346 उम्मीदवारों को कोर्ट के आदेश से कोई नुकसान नहीं हुआ. इसलिए, उपराज्यपाल ने इनकी नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी.
    उपराज्यपाल ने होमगार्ड महानिदेशक को यह भी निर्देश दिया है कि उच्च न्यायालय के निर्णयों का संज्ञान लेते हुए शेष 7,939 रिक्तियों को भी जल्द से जल्द भरा जाए.
    जनवरी 2024 में, होमगार्ड महानिदेशालय ने 10,285 रिक्तियों की घोषणा की थी. इनमें महिलाओं के लिए 33.33% आरक्षण का प्रावधान था. इस भर्ती के लिए 24 जनवरी से 13 फ़रवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे.
  • आरबीआई गवर्नर श​क्तिकांत दास अस्पताल में भर्ती, हालत ​स्थिर

    नई दिल्ली: 26 नवंबर। भारतीय ‎रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को मामूली समस्या के कारण चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास को एसिडिटी की शिकायत की वजह से अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अब ठीक हैं और अगले 2-3 घंटों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। इसके बाद आरबीआई प्रवक्ता की ओर से उनकी हेल्थ को लेकर बयान भी जारी किया गया। उन्होंने कहा कि शक्तिकांत दास को एसिडिटी की शिकायत हुई और उन्हें निगरानी के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा ‎कि अब उनकी हालत ठीक है। अगले 2-3 घंटों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। चिंता की कोई बात नहीं है। 10 दिसंबर को आरबीआई के मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि वह अपने पद पर आगे बने रहेंगे या नहीं। शक्तिकांत दास ने 6 साल पहले आरबीआई गवर्नर की जिम्मेदारी उर्जित पटेल के अचानक से इस्तीफा देने के बाद संभाली थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने कोविड और उसके बाद देश में पैदा हुई महंगाई की समस्या को नियंत्रित करने की दिशा में उल्लेखनीय काम किया है।

  • सोने की कीमत में आज बड़ी गिरावट, हजार रुपये तक हुआ सस्ता

    नई दिल्ली: 26 नवंबर। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत में 990 रुपये से लेकर 1,080 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,700 रुपये से लेकर 78,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 72,150 रुपये से लेकर 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। सोने की तरह आज चांदी के भाव में भी कमजोरी आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

    देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 78,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 72,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 78,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 78,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं, पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 72,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी गिरावट आने के कारण आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 78,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

  • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार

    नई दिल्ली: 26 नवंबर। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

    अमेरिका में कंज्यूमर कॉन्फिडेंस के आंकड़े आज जाने वाले हैं। इसी तरह नए घरों की बिक्री के आंकड़े भी आज जारी होने वाले हैं। इन दोनों आंकड़ों में बढ़ोतरी होने की संभावना के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में तेजी का रुख बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,987.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,054.89 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 44,721.81 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार मजबूती बनी रही। एसपीएसएस इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,291.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.03 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ 7,257.47 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.43 प्रतिशत उछल कर 19,405.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। हैंग सेंग इंडेक्स 99.39 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,250.38 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,446.12 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,277.82 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,291.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.26 प्रतिशत टूट कर 3,721.67 अंक के स्तर तक गिर गया है। निक्केई इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 555.75 अंक यानी 1.43 प्रतिशत फिसल कर 38,224.39 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 189.80 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,758.57 अंक के स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,517.66 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.26 प्रतिशत लुढ़क कर 7,295.03 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

  • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर मुनाफा वसूली का दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी ने गंवाई बढ़त

    नई दिल्ली: 26 नवंबर। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से शेयर बाजार के दोनों सूचकांक कुछ देर के लिए गिरकर लाल निशान में भी पहुंचे हालांकि इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू करते जिससे बाजार की स्थिति में मामूली सुधार होता हुआ नजर आया पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.12 प्रतिशत और निफ्टी 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, श्रीराम फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयर 2.43 प्रतिशत से लेकर 1.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर बजाज ऑटो, अल्ट्राटेक सीमेंट, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर 1.47 प्रतिशत से लेकर 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,261 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,576 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 685 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 20 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान में और 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 305.62 अंक की मजबूती के साथ 80,415.47 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के तुरंत बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 80,482.36 अंक तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक में गिरावट आ गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण सुबह 10 बजे के करीब ये सूचकांक सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में 80,059.74 अंक तक गिर गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने जोर लगाया, जिससे इस सूचकांक में दोबारा हरे निशान में वापसी कर ली। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 97.11 अंक की बढ़त के साथ 80,206.96 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 121.40 अंक उछल कर 24,343.30 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक में गिरावट आ गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण सुबह 10 बजे के करीब ये सूचकांक लाल निशान में 24,179.30 अंक तक गिर गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर जोर लगाया, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद निफ्टी 13.50 अंक की बढ़त के साथ 24,235.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 992.74 अंक यानी 1.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 80,109.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 314.65 अंक यानी 1.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,221.90 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

  • पीकेएल-11: रिवेंज वीक में यूपी योद्धाज ने पटना पाइरेट्स से पिछली हार का हिसाब चुकाया

    नोएडा: 25 नवंबर। इस सीजन में पहले आपसी मुकाबले में तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स ने यूपी योद्धाज को हराया था और अब नोएडा इंडोर स्टेडियम में रविवार को रिवेंज वीक के तहत खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 74वें मैच में मेजबान यूपी ने पटना को 44-42 से हराकर हिसाब बराबर कर लिया।

    अंतिम रेड तक चले इस मुकाबले में यूपी के लिए स्थानापन्न गगन गौड़ा ने 11 और भवानी राजपूत ने 10 अंक बनाए। देवांक को अंतिम रेड पर लपक यूपी की जीत पक्की करने वाले हितेश ने डिफेंस में 8 अंक बटोरे। पटना के लिए देवांक ने 18 अंक के साथ एक बार फिर समा बांधा और 10 अंक के साथ अयान ने उनका बखूबी साथ दिया।

    दोनों टीमों ने सावधान शुरुआत की औऱ यही कारण था कि चार मिनट बाद स्कोर 4-4 था। इसके बाद पटना को एक और अंक मिला और पिर देवांक ने अपनी पांचवीं सफलता के साथ पटना को 6-4 से आगे कर दिया। फिर डिफेंस ने भरत को लपक लिया। यूपी ने हालांकि इसके बाद लगातार दो अंक लेकर स्कोर 7-7 कर दिया।

    8-8 के स्कोर पर देवांक ने मल्टी प्वाइंट रेड किया। फिर अंकित ने भवानी को लपक फासला 3 का कर दिया। यूपी के लिए सुपर टैकल आन था और आशू ने अयान को लपक स्कोर 10-11 कर दिया। फिर हितेश ने संदीप का शिकार कर स्कोर फिर से बराबर कर दिया। पटना ने हालांकि डू ओर डाई रेड पर केशव को लपक फिर लीड ले ली।

    फिर अयान ने इसी तरह की रेड में दो अंक लेकर न सिर्फ फासला तीन का किया बल्कि यूपी को आलआउट की ओर भी धकेल दिया। फिर इसे अंजाम देते हुए पटना ने 18-13 की लीड ले ली। आलइन के बाद देवांक ने मल्टी प्वाइंट रेड के साथ सुपर-10 पूरा किया। इस बीच यूपी के डिफेंस ने 17वें मिनट में पहली बार देवांक का शिकार किया।

    इसके बाद यूपी ने बेहतर खेल दिखाया और पटना को आलआउट की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। पटना ने हालांकि 25-21 स्कोर के साथ पाला बदला। यूपी ने हालांकि आलआउट लेते हुए स्कोर 27-28 किया और फिर देवांक को लपक बराबरी कर ली। अयान ने पटना को लीड में बनाए रखा लेकिन गगन ने सुपर रेड के साथ यूपी को 34-32 से आगे कर दिया।

    पटना ने हालांकि शानदार वापसी कर 30 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 35-35 कर दिया। ब्रेक के बाद यूपी ने 2 अंक की लीड ली और साथ ही गगन ने भी सुपर-10 पूरा किया। भवानी के सेल्फ आउट होने के बाद देवांक ने मल्टी प्वाइंट लेकर पटना को एक अंक से आगे कर दिया। इस बीच अक्षय को लपक अंकित ने यूपी को सुपर टैकल सिचुएशन में डाल दिया।

    अयान गए औऱ सुपर टैकल कर लिए गए। स्कोर 40-40 हो गया था। पटना ने एक अंक के साथ फिर लीड ली। सवा मिनट बचे थे और अयान डू ओर डाई रेड पर आए। हितेश ने उनका शिकार कर लिया। अब यूपी 42-41 से आगे थे। अब सिर्फ 58 सेकेंड बचे थे। फिर गगन डू ओर डाई रेड पर आए और अंक लेकर लौटे। यूपी अब 43-41 से आगे थे।

    इस बीच देवांक ने सुमित को आउट कर स्कोर 42-43 कर दिया। यूपी के डिफेंस ने हालांकि देवांक को लपक दो अंक की लीड लेकर अपनी जीत पक्की कर ली। इसी के साथ यूपी ने पिछले मैच में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया। पटना को 12 मैचों में पांचवीं हार मिली जबकि यूपी ने इतने ही मैचों में छठी जीत दर्ज की।

Exit mobile version