Category: Blog

Your blog category

  • पीएम मोदी ने 71,000 युवाओं को बांटा नियुक्ति पत्र, बोले- ‘भारत का युवा, नए आत्मविश्वास से भरा हुआ’

    पीएम मोदी ने 71,000 युवाओं को बांटा नियुक्ति पत्र, बोले- ‘भारत का युवा, नए आत्मविश्वास से भरा हुआ’

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘रोजगार मेला’ के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 71,000 से अधिक कर्मियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया।

    इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “आज आपके जीवन की नई शुरुआत हो रही है। आपकी वर्षों की मेहनत सफल हुई है। 2024 का ये साल आपको और आपके परिजनों को नई खुशियां देकर जा रहा है। मैं आप सभी को बधाई देता हूं। पिछले दस सालों से सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थाओं में सरकारी नौकरी देने का अभियान चल रहा है। आज भी 71,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। बीते डेढ़ साल में करीब दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। ये अपने आप में रिकॉर्ड है। आज भारत का युवा, नए आत्मविश्वास से भरा हुआ है। वो हर सेक्टर में अपना परचम लहरा रहा है। भारत के युवाओं की क्षमता और प्रतिभा का पूरा उपयोग हमारी सरकार की प्राथमिकता है।”

    उन्होंने आगे कहा कि अंतरिक्ष से लेकर रक्षा तक, पर्यटन से लेकर वेलनेस तक, आज भारत हर क्षेत्र में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राष्ट्र में सच्चा विकास सुनिश्चित करने के लिए हमें ‘युवा प्रतिभा’ को निखारने की जरूरत है और यह जिम्मेदारी वास्तव में शिक्षा प्रणाली पर है। पहले पाबंदियों के कारण जो शिक्षा व्यवस्था छात्रों पर बोझ बन जाती थी, वो अब उन्हें नए विकल्प दे रही है। अटल टिंकरिंग लैब्स और आधुनिक पीएम श्री स्कूलों के जरिए बचपन से ही इनोवेटिव माइंडसेट को गढ़ा जा रहा है। आज यहां हजारों बेटियों को भी नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। आपकी सफलता दूसरी महिलाओं को प्रेरित करेगी। हमारा प्रयास है कि हर क्षेत्र में महिलाएं आत्मनिर्भर बनें।

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि भाषा एक समय हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए शिक्षा में एक महत्वपूर्ण बाधा थी। हालांकि हमने इस अंतर को पाटने के लिए अपनी नीतियों में क्रांति ला दी है। आज छात्र 13 भाषाओं में से किसी एक में परीक्षा देना चुन सकते हैं। भारत ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। हमें इस संकल्प पर भरोसा है इस लक्ष्य की प्राप्ति का विश्वास है। आज भारत का युवा नए आत्मविश्वास से भरा हुआ है और वो हर सेक्टर में अपना परचम लहरा रहा है। आज हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था  बन गए हैं

  • आप के खिलाफ बीजेपी के आरोप पत्र पर केजरीवाल का पलटवार, कहा- बीजेपी के पास न कोई सीएम का चेहरा, न कोई एजेंडा, पार्टी एकमात्र एजेंडा केजरीवाल के बुराई करना

    नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप जारी है. सोमवार को आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के पास न तो मुख्यमंत्री चेहरा है और ही कोई एजेंडा है. उनका एकमात्र एजेंडा आम आदमी पार्टी और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के बुराई करना है. इससे पहले बीजेपी की ओर से केजरीवाल के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया गया. बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर घोटालों के माध्यम से भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनाने का आरोप लगाया गया है.
    आप ने शुरू किया घर-घर रजिस्ट्रेशन अभियान
    सोमवार को आम आदमी पार्टी ने महिला सम्मान योजना के लिए घर-घर रजिस्ट्रेशन अभियान शुरू किया. इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाली हर एक महिला को हर महीने 2100 रुपए मिलेंगे. जबकि, 60 साल से ज्यादा उम्र की जो महिलाएं संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराती हैं, उनके इलाज का खर्च सरकार उठाएगी. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि ‘आज जब हम महिला सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू करने गए तो एक बहन ने मुझे बताया कि किसी ने उनका वोट कटवा दिया. हम उनका वोट फिर से बनवा देंगे. लेकिन मैं दिल्ली की अपनी सभी माताओं बहनों से कहना चाहता हूं कि आप सभी अपना वोट चेक कर लें. हर महीने 2100 लेने के लिए वोटर लिस्ट में नाम होना जरूरी है.’
    बीजेपी ने जारी किया आरोपपत्र
    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया है. आरोपपत्र में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर राजधानी को घोटालों के माध्यम से भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनाने का आरोप लगाया गया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की दिल्ली इकाई ने एक आरोपपत्र समिति बनाई थी. समिति की रिपोर्ट को बीजेपी ने जारी करते हुए कहा है कि इसे घर-घर तक पहुंचाया जाएगा.
    घोटाले में लिप्त रही है आम आदमी पार्टी
    बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया है कि ‘यह कैसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा करके सत्ता में आई लेकिन शराब नीति, दिल्ली जल बोर्ड, डीटीसी तथा वक्फ बोर्ड से जुड़े आठ से नौ घोटालों में लिप्त रही.’ इस दौरान अनुराग ठाकुर ने नारा दिया कि घोटाले पे घोटाला, केजरीवाल ने बनाया दिल्ली को भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला.’ उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली की सत्ता से आप को हटाकर रहेगी.

  • दिल्ली में भाजपा आप सरकार के खिलाफ जारी करेगी आरोप पत्र

    नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र जारी करने जा रही है। भाजपा के मुताबिक इस आरोप पत्र में दिल्ली सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कथित भ्रष्टा चार और प्रशासनिक विफलताओं का जिक्र होगा।

    इस आरोप पत्र में आप सरकार के फैसलों और योजनाओं के कार्यान्वयन में हुई अनियमितताओं को उजागर किया गया है। आरोप पत्र की टैगलाइन ’10 साल दिल्ली बेहाल’ है। साथ ही आरोप पत्र में शीशमहल, दिल्ली को गैस चैंबर बनाने, ओवरफ्लो सीवर, जल बोर्ड में करोड़ों का घोटाला, शराब की दुकान, कूड़े, प्रदूषण, महिलाओं को पेंशन का मुद्दा शामिल है।

    दिल्ली भाजपा द्वारा जारी किए गए आरोप पत्र में अरविंद केजरीवाल सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों के माध्यम से दिल्ली सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि केजरीवाल ने महिलाओं के मुद्दे को केवल एक ‘नौटंकी’ के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना को नजरअंदाज किया।

    भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने जनता के 52 करोड़ रुपये का दुरुपयोग करते हुए खुद के लिए एक आलीशान शीशमहल बनाया, जबकि दिल्ली के मूलभूत मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और खराब हवा की गुणवत्ता को लेकर केजरीवाल सरकार को घेरते हुए कहा गया है कि उन्होंने दिल्ली को ‘गैस चैंबर’ बना दिया, जिससे हर दूसरे बच्चे के फेफड़े प्रभावित हो गए। वहीं दिल्ली में ओवरफ्लो सीवर की समस्या को पिछले 10 सालों में हल नहीं किया गया। साथ ही जल बोर्ड में करोड़ों का घोटाला हुआ, जिसके कारण दिल्लीवासियों को गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ा।

    आरोप पत्र में कहा गया है कि केजरीवाल ने दिल्ली को शराब की मंडी बना दिया और इस मामले में अपनी मोटी कमाई की। भाजपा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने दिल्ली में कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने का वादा किया था, लेकिन इसके बावजूद कूड़े के पहाड़ों की ऊंचाई दिन-ब-दिन बढ़ती ही रही है।

  • पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़ में तीन खालिस्तानी आतंकी ढेर

    पीलीभीत: 23 दिसंबर। उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के पुरनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में तीन खालिस्तानी आतंकवादियों काे मार गिराया गया।
    पुलिस के अनुसार तीनों पर पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला करने का आरोप था। तीनों आतंकी खालिस्ताबनी कमांडो फोर्स के सदस्यर बताए जा रहे हैं। मारे गए तीनों आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल, दो ग्लॉक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।
    पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अविनाश पांडे ने बताया कि मुठभेड़ में घायल तीनों आतंकियों को पूरनपुर सामुदायिक स्वस्थ केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मारे गए आंतकियों में गुरदासपुर निवासी गुरविंदर सिंह (26), वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि (23) और जसप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह (18) शामिल हैं।
    यह एनकाउंटर पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने विभिन्न मीडिया माध्यमों से बताया कि इस ऑपरेशन की अगुवाई पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडेय ने की। उन्हों ने कहा कि पंजाब पुलिस से यूपी पुलिस को खालिस्ताईनी आतंकवादियों के बारे में इनपुट मिले थे।
    पंजाब पुलिस की टीम तीनों आतंकियों की तलाश में उत्तर प्रदेश पहुंचकर यूपी पुलिस की टीम के साथ में तलाश अभियान चला रही थी। रविवार रात में पुलिस को इन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद घेराबंदी कर दी और आतंकवादियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी। उन्होंने अनसुनी कर पुलिस टीम पर उनकी ओर से फायरिंग शुरु कर दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों खालिस्तानी आतंकी मारे गए।
    पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट किया,“ पाकिस्तान प्रायोजित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ एक बड़ी सफलता में, यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में तीन मॉड्यूल सदस्यों के साथ मुठभेड़ हुई, जिन्होंने पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की थी। यह आतंकी मॉड्यूल गुरदासपुर में पुलिस प्रतिष्ठानों पर ग्रेनेड हमलों में शामिल है। मुठभेड़ पीलीभीत के पीएस पूरनपुर के अधिकार क्षेत्र में हुई… घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी पूरनपुर ले जाया गया। पूरे आतंकी मॉड्यूल की बरामदगी का खुलासा करने के लिए जांच जारी है। दो एके राइफल और दो ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई हैं।”
    पुलिस से जारी प्रेस नोट में पीलीभीत एनकाउंटर के बारे में कहा गया कि पंजाब गुरदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड बम फेंकने वाले तीन दुर्दांत अपराधियों से हुई यूपी और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम की मुठभेड़ में दो एके गन और दो ग्लॉक पिस्टल की बरामद हुई हैं। यह मुठभेड़ पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई। फायरिंग से तीनों अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल उपचार के लिए पूरनपुर के सामुदायिक स्वागस्य्टी केंद्र (सीएचसी) पर ले जाया गया।
    पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अविनाश पाण्डेय के नेतृत्व में एनकाउंटर करने वाली टीम में सब इंस्पेयक्ट।र अमित प्रताप सिंह, एसएचओ पूरनपुर इंस्पेकक्टटर नरेश त्यागी, सब इंस्पे्क्ट र ललित कुमार, हेड कांस्टेरबल जगवीर, माधोटांडा के एसएचओ इंस्पेसक्ट्र अशोक पाल, कांस्टे्बल सुमित, कांस्टे बल हितेश, अपनी टीम के साथ एसओजी प्रभारी इंस्पेरक्टार केबी सिंह,सर्विलांस प्रभारी सब इंस्पे क्ट र सुनील शर्मा और पंजाब पुलिस की टीम के सदस्य शामिल थे।

  • पूरी पारदर्शिता के साथ हो बजट घोषणाओं की त्वरित क्रियान्विति : भजनलाल

    जयपुर: 23 दिसंबर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वर्ष 2024-25 की बजट घोषणाओं को आगामी बजट से पूर्व धरातल पर क्रियान्वित करने के निर्देश दिए हैं। श्री शर्मा रविवार रात मुख्यमंत्री निवास पर वर्ष 2024-25 की चिह्नित बजट घोषणाओं पर आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी जवाबदेही के साथ विकास कार्यों को पारदर्शिता से पूरा करते हुए प्रदेश को विकसित राजस्थान के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ाएं। बैठक में मुख्यमंत्री ने 32 विभागों की विभिन्न घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बिजली-पानी उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इसी क्रम में ब्राह्मणी नदी बांध परियोजना से दक्षिणी से पश्चिमी राजस्थान तक के क्षेत्रों को पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने जल संसाधन विभाग को योजना पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल सुविधा के बेहतर प्रबंधन के लिए जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को समर कंटीजेंसी प्लान पर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में हैंडपम्प एवं ट्यूबवैल पानी की व्यवस्था का माध्यम है वहां आंकलन कर अतिरिक्त ट्यूबवैल और हैंडपम्प लगाए जाएं। उन्होंने भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए कर्मभूमि से मातृभूमि कार्यक्रम को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश भी दिए।
    श्री शर्मा ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्रों का सघन सर्वेक्षण कराते हुए उन क्षेत्रों के मालिकों को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं, जिन्होंने निर्धारित समयावधि में कार्य प्रारम्भ नहीं किया है। उन्होंने ऐसे क्षेत्रों की पुनः नीलामी के लिए भी निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने राजस्थान आवासन मण्डल के अधिकारियों को आवासीय संपत्तियों के निस्तारण के लिए भी निर्देश दिए।
    मुख्यमंत्री ने ब्यावर, कोटा, जालौर, राजसमंद, सिकन्दरा में स्टोन मंडियों की स्थापना एवं स्टोन क्लस्टर्स के उन्नयन के कार्यों की समीक्षा करते हुए उद्योग विभाग को व्यापारियों के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आई.टी.आई. संस्थानों के नियमित निरीक्षण के लिए भी निर्देशित किया। श्री शर्मा ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यातायात नियमों के संबंध में जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को ओवर स्पीडिंग वाहनों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्री वाहनों की स्पीड सीमा को इंगित करती हुई एक दिशा-निर्देशिका बनाई जाए, जिसकी पालना पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने प्रदेशभर में छोटे एवं बड़े बस स्टैण्ड के लिए एकरूप मॉडल बनाने के निर्देश भी दिए।
    श्री शर्मा ने दिव्यांगों एवं वंचित वर्ग की सुविधाओं के लिए जामडोली में स्वयं सिद्धा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा मुक्ति केन्द्रों की संख्या बढ़ाने एवं कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल एवं पेइंग गेस्ट की सुविधाओं का विस्तार करने के लिए भी निर्देशित किया।
    मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समान कार्यों के लिए एक साथ ही टेंडर निकालने के लिए निर्देशित किया ताकि समय की बचत हो सके और जनसुविधाओं के कार्य जल्द प्रारम्भ हो सके। श्री शर्मा ने जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में प्रदूषित जल को ट्रीट करने वाले प्लांट में देरी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहकार मार्ग स्थित इमली फाटक एवं रिद्धी-सिद्धी चौराहा पर प्रस्तावित फ्लाईओवर्स की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • सोने की कीमतों में ‎गिरावट, चांदी हुई महंगी

    नई दिल्ली: 23 दिसंबर। इस सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत में नरमी देखी जा रही है, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोने के वायदा भाव 75,400 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 88,850 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। वै‎श्विक बाजार में सोना के भाव सुस्ती और चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रेक्ट 21 रुपये की गिरावट के साथ 76,399 रुपये के भाव पर खुला। सोने के वायदा भाव ने इस साल 79,775 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रेक्ट 408 रुपये की तेजी के साथ 88,800 रुपये पर खुला। इस समय यह 463 रुपये की तेजी के साथ 88,855 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। वै‎श्विक बाजार में चांदी के वायदा भाव में तेजी और सोने के भाव में नरमी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 2,639.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,645.10 डॉलर प्रति औंस था। इस समय यह 4.50 डॉलर की गिरावट के साथ 2,640.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 30.05 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला बंद भाव 29.95 डॉलर था। इस समय यह 0.19 डॉलर की तेजी के साथ 30.14 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

  • ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

    नई दिल्ली: 23 दिसंबर। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। हालांकि यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है।
    अमेरिका में नवंबर के आर्थिक आंकड़ों के सकारात्मक रहने की वजह से पिछले सत्र के दौरान बाजार में जोश का माहौल बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,930.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 180.51 अंक यानी 0.93 प्रतिशत उछल कर 19,553.28 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42,866.59 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
    अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान गिरावट का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,084.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,274.48 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.43 प्रतिशत लुढ़क कर 19,884.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
    एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। गिफ्ट निफ्टी 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,743.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
    दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 345.50 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,047.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,756.59 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज जोरदार तेजी आई है। फिलहाल ये सूचकांक 592.52 अंक यानी 2.63 प्रतिशत उछल कर 23,102.77 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 1.51 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,440.34 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 117.91 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,838.61 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.08 प्रतिशत की छलांग लगा कर 7,058.95 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,369.05 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,374.99 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

  • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    नई दिल्ली: 23 दिसंबर। पिछले सप्ताह लगातार गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद से ही लिवाल और बिकवाल लगातार एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में उतार चढ़ाव बना हुआ है। पहले एक घंटे का कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.84 प्रतिशत और निफ्टी 0.87 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
    शुरुआती एक घंटे का कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, ट्रेंट लिमिटेड, श्रीराम फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 2.21 प्रतिशत और से लेकर 1.59 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, अपोलो हॉस्पिटल, एनटीपीसी और डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज के शेयर 0.96 प्रतिशत से लेकर 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।
    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,056 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 877 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,179 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 28 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 2 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 42 शेयर हरे निशान में और 8 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
    बीएसई का सेंसेक्स आज 447.05 अंक की तेजी के साथ 78,488.64 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी उतार-चढ़ाव होता रहा। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 78,743.16 अंक के स्तर तक पहुंचा, वही बिकवाली का दबाव बनने पर ये 78,438.67 अंक के स्तर तक गिर भी गया। हालांकि सेंसेक्स में न्यूनतम 400 अंक से अधिक की तेजी हमेशा बनी रही। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 657.15 अंक की तेजी के साथ 78,698.74 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 150.70 अंक उछल कर 23,738.20 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होती रही। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 23,806.50 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली होने पर इसने 23,701.60 अंक तक गोता भी लगाया। राहत की बात यही रही कि ये सूचकांक लगातार हरे निशान में कारोबार करता रहा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 206.20 अंक की मजबूती के साथ 23,793.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
    इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 1,176.46 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,041.59 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 364.20 अंक यानी 1.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,587.50 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

  • 45 दिन से कम एक्सपायरी डेट वाली चीजों पर FSSAI लगाई रोक कहा पोर्टल पर अपलोड करना होगा रिजेक्टेड और एक्सपायर फूड आइटम्स का तिमाही डेटा

    नई दिल्ली: खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने लाइसेंस प्राप्त खाद्य निर्माता और आयातकों को आदेश दिया है कि वे रिजेक्टेड और एक्सपायर फूड आइटम्स का तिमाही डेटा अपने FOSCOS (ऑनलाइन अनुपालन प्रणाली) के माध्यम से पेश करें, ताकि इनका दोबारा इस्तेमाल रोका जा सके। यह निर्देश 16 दिसंबर को जारी किया गया और यह रिपैकर्स तथा रीलेवलर्स पर भी लागू होता है।

    रिपोर्ट में तीन अहम क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इनमें आंतरिक गुणवत्ता परीक्षण या निरीक्षण में फेल होने वाले उत्पादों की मात्रा, फूड सप्लाई चेन से रिजेक्टेड उत्पादों की मात्रा और प्रोडक्ट डिस्पोजल की डिटेल रिपोर्ट शामिल है।

    इस आदेश का उद्देश्य इस तरह के प्रोडक्ट्स के रीयूज और रीब्रांडिंग को रोकना है। बता दें कि FOSCOS रिपोर्टिंग फंक्शन अभी भी विकसित किया जा रहा है। नियामक ने खाद्य व्यवसायों से जरूरी डेटा इकट्ठा करना शुरू करने को कहा है ताकि सिस्टम चालू होने पर पेश करने के लिए तैयारी सुनिश्चित हो सके।

    हाल ही में एफएसएसएआई ने अपने एक आदेश में ऐसी चीजों की डिलीवरी पर रोक लगाने के लिए कहा था जिनकी एक्पसायरी डेट 45 दिन से कम बची है।

    एफएसएसएआई ने यह निर्देश ऑनलाइन काम करने वाले सभी फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (एफबीओ) को दिया था। इस आदेश में एफएसएसएआई की ओर से कहा गया है कि एफबीओ कंज्यूमर्स को उन्हीं खाने-पीने की चीजों की डिलीवरी करें जिनकी एक्सपायरी डेट उस समय कम से कम 45 दिन बची हो।

    काफी कंज्यूमर्स की शिकायत को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय अब आगे आया है। कंज्यूमर्स की समस्याओं का समय पर समाधान करने के लिए 24 दिसंबर को मंत्रालय ई-जागृति ऐप शुरू कर सकता है। इस ऐप की खासियत है कि इस पर बोलकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऐसे में लोगों को शिकायत करने में आसानी होगी।

  • वित्त मंत्री ने GST काउंसिल की बैठक में 45 वस्तुओं की टैक्स दरों में कमी की घोषणा की, वित्त मंत्री बोलीं- जनता और व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत

    जैसलमेर: स्वर्णनगरी जैसलमेर में शनिवार को 55वीं जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की. वहीं, इस बैठक में काउंसिल के सदस्यों ने हिस्सा लिया. दो सत्रों में आयोजित इस बैठक का पहला सत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 1.45 बजे तक चला और दूसरा करीब 3 बजे संपन्न हुआ. इस बैठक में कई राज्यों के सीएम (जो वित्त मंत्री का जिम्मा भी संभालते हैं) के साथ-साथ कई राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल हुए. वहीं, बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक में लिए गए तमाम निर्णयों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णयों से देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा. साथ ही जनता लाभान्वित होगी. केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार उद्योग, निर्यात, चिकित्सा और सामाजिक कल्याण के बीच संतुलन बनाते हुए नीति निर्माण कर रही है. इन सुधारों से व्यापारियों और आम जनता को जीएसटी का सकारात्मक प्रभाव महसूस होगा. वित्त मंत्री ने बताया कि फोर्टिफाइड चावल के कर्नेल पर जीएसटी दर को घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बीमा प्रीमियम पर जीएसटी में कमी के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है, क्योंकि मंत्रियों के समूह (जीओ) को इस मुद्दे का अध्ययन करने के लिए अधिक समय की जरूरत थी. उन्होंने कहा कि बीमा नियामक इरडा सहित कई पक्षों से सुझावों का इंतजार है. उन्होंने आगे कहा कि जीएसटी परिषद ने दर युक्तिकरण के संबंध में निर्णय को भी स्थगित कर दिया है, क्योंकि जीओएम को व्यापक अध्ययन के लिए अधिक समय की जरूरत है. परिषद ने फोर्टिफाइड चावल और जीन थेरेपी सहित विभिन्न वस्तुओं पर जीएसटी दर संशोधन के संबंध में सुझाव दिए.वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य विमान टरबाइन ईंधन को माल व सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने पर सहमत नहीं बनी है. वहीं, उन्होंने कहा कि राज्य इस बारे में सहज नहीं थे. वे एटीएफ नहीं चाहते थे, क्योंकि वे इसे कच्चे पेट्रोलियम-डीजल उत्पाद की श्रेणी में देखते हैं और इसलिए उन्होंने कहा कि इसे अकेले नहीं हटाया जा सकता है. इसलिए इस पर यथास्थिति बनी हुई है.
    पॉपकॉर्न पर तीन तरह के टैक्स प्रस्तावित :-
    जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद बताया गया कि अब पॉपकॉर्न पर तीन तरह के जीएसटी रेट्स प्रस्तावित किए गए हैं. ऐसे में पॉपकॉर्न पर 3 तरह के टैक्‍स लग सकते हैं. पहले नमक और मसालों के साथ मिक्‍स रेडी टूट ईट वाले पॉपकॉर्न पर 5 फीसदी जीएसटी लगाने का सुझाव दिया गया है. शर्त है कि ये पहले से पैक न हो. पहले से पैक और लेबल वाले पॉपकॉर्न पर 12 फीसदी जीएसटी लगेगा, जबकि कारमेल पॉपकॉर्न पर 18 प्रतिशत टैक्‍स लगेगा. वित्त मंत्री ने बताया कि इसके अलावा सतह से हवा में मार मरने वाली मिसाइलों पर इंटर स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स छूट को बढ़ा दिया गया है. साथ ही देश से बाहर माल भेजने वाले सप्लायर्स को सप्लाई पर कंपेंसेशन सेस की कम कर दिया गया है. वित्त मंत्री ने बताया कि इस फैसले से एक्सपोर्टर्स का वर्किंग कैपिटल बढ़ेगा. साथ ही उन्होंने 50 फीसदी फ्लाई ऐश वाले एसीसी ब्लॉक्स पर 12 फीसदी जीएसटी लगाए जाने की घोषणा भी की. वित्त मंत्री ने कहा कि जब किसान काली मिर्च और किशमिश की सप्लाई करेंगे, तो उस पर जीएसटी नहीं लगेगी. वहीं, बैठक में जीएसटी काउंसिल ने 45 वस्तुओं पर टैक्स दरों में कमी की घोषणा की है, जिससे जनता और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी.
    जीन थेरेपी को जीएसटी से छूट:-
    इस बैठक में नवीन चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए जीन थेरेपी पर जीएसटी पूरी तरह से माफ कर दी गई है. इसके अलावा 2019 के निर्णय के तहत रक्षा क्षेत्र के उपकरणों पर दी जा रही जीएसटी छूट को जारी रखा गया है. वहीं, इस बैठक में निर्यात से जुड़े उत्पादों पर जीएसटी दरें घटाकर निर्यातकों को प्रोत्साहन दिया गया है. साथ ही एटॉमिक ऊर्जा एजेंसी के निरीक्षण से संबंधित उपकरणों पर जीएसटी में पूर्ण छूट प्रदान की गई है.
    खाद्य वितरण उत्पादों पर टैक्स राहत:-
    वित्त मंत्री ने बताया कि इस बैठक में मुफ्त वितरण के लिए तैयार किए जाने वाले खाद्य उत्पादों पर जीएसटी दरों को कम करने का निर्णय लिया गया है.
    बैठक में हुए निर्णय देश और जनता के लिए फायदेमंद:-
    बैठक में हुए तमाम निर्णयों को वित्त मंत्री ने देश की आर्थिक मजबूती और जनता के लिए फायदेमंद बताया. उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग, निर्यात, चिकित्सा, और सामाजिक कल्याण के बीच संतुलन बनाते हुए नीति निर्माण कर रही है. उन्होंने कहा कि इन सुधारों से व्यापारियों और आम जनता को जीएसटी का सकारात्मक प्रभाव महसूस होगा. वहीं रक्षा और चिकित्सा क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे. वित्त मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में जीएसटी काउंसिल कुछ और बड़े फैसले ले सकती है, जो देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगे.

Exit mobile version