नई दिल्ली: 23 दिसंबर। पिछले सप्ताह लगातार गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद से ही लिवाल और बिकवाल लगातार एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में उतार चढ़ाव बना हुआ है। पहले एक घंटे का कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.84 प्रतिशत और निफ्टी 0.87 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
शुरुआती एक घंटे का कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, ट्रेंट लिमिटेड, श्रीराम फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 2.21 प्रतिशत और से लेकर 1.59 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, अपोलो हॉस्पिटल, एनटीपीसी और डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज के शेयर 0.96 प्रतिशत से लेकर 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,056 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 877 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,179 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 28 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 2 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 42 शेयर हरे निशान में और 8 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 447.05 अंक की तेजी के साथ 78,488.64 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी उतार-चढ़ाव होता रहा। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 78,743.16 अंक के स्तर तक पहुंचा, वही बिकवाली का दबाव बनने पर ये 78,438.67 अंक के स्तर तक गिर भी गया। हालांकि सेंसेक्स में न्यूनतम 400 अंक से अधिक की तेजी हमेशा बनी रही। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 657.15 अंक की तेजी के साथ 78,698.74 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 150.70 अंक उछल कर 23,738.20 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होती रही। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 23,806.50 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली होने पर इसने 23,701.60 अंक तक गोता भी लगाया। राहत की बात यही रही कि ये सूचकांक लगातार हरे निशान में कारोबार करता रहा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 206.20 अंक की मजबूती के साथ 23,793.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 1,176.46 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,041.59 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 364.20 अंक यानी 1.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,587.50 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।
What's Hot
भारत और यूरोपीय देशों के लिए मुक्त व्यापार समझौता बड़ा अवसरः प्रधानमंत्री मोदी
Sponsor: SPT LIVE/Yash Kumar Gupta
दिल्ली-NCR में GRAP-4 प्रतिबंध हटाए गए, वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार
Sponsor: SPTLIVE/Satya Prakash Gupta
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
Related Posts
भारत और यूरोपीय देशों के लिए मुक्त व्यापार समझौता बड़ा अवसरः प्रधानमंत्री मोदी
Sponsor: SPT LIVE/Yash Kumar Gupta
दिल्ली-NCR में GRAP-4 प्रतिबंध हटाए गए, वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार
Sponsor: SPTLIVE/Satya Prakash Gupta
REACH US
- 9811116678
- sptlive4@gmail.com
- A-71 Shastri Nagar Delhi-110052
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 SPT Live. Designed by Dream Revenue.
