What's Hot
भारत और यूरोपीय देशों के लिए मुक्त व्यापार समझौता बड़ा अवसरः प्रधानमंत्री मोदी
दिल्ली-NCR में GRAP-4 प्रतिबंध हटाए गए, वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार
Author: SPT
नई दिल्ली: 22 अक्टूबर। घरेलू सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोने के भाव में आज 250 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। इसी तरह चांदी ने आज उछल कर एक लाख रुपये के स्तर को पार कर लिया है। सोने की कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 79,800 रुपये से लेकर 79,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 73 हजार के स्तर को पार करके 73,160 रुपये…
नयी दिल्ली: 22 अक्टूबर। के बिड़ला समूह ने आज अडानी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स का अपना सीमेंट संयंत्र ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड को 8100 करोड़ रुपए में बेचने का करार किया कंपनी ने यहां जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि सी के बिड़ला समूह अपनी संपूर्ण शेयरधारिता हस्तांतरित करने के लिए निर्णायक समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत कंपनी का मूल्यांकन 8100 करोड़ रुपये किया गया, जिसका मूल्य 395.4 रुपये प्रति शेयर है। यह लेन-देन नियामक अनुमोदन के अधीन है, जिसमें भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा अनुमोदन और संबंधित सेबी विनियमों के तहत अनिवार्य ओपन ऑबर शामिल है।…
जटिल होते वैश्विक परिवेश में भी भारत का आर्थिक नींव मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण
न्यूयॉर्क/नई दिल्ली: 22 अक्टूबर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि वैश्विक परिवेश के लगातार जटिल होते जाने के बावजूद भारत के व्यापक आर्थिक बुनियादी ढांचे मजबूत बने हुए हैं, जो भविष्य के विकास के लिए एक मजबूत आधार के रूप में काम कर रहे हैं। श्रीमती सीतारमण ने यहां कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक परिचर्चा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि 2013 में, भारत बाजार विनिमय दरों पर दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। वर्तमान में, यह पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है,और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अनुमान लगाया है कि यह 2027 तक तीसरी सबसे…
एफएसएसएआई ने देशी घी, पनीर, दूध और खोया के मिलावटखोरों पर करोड़ों का जुर्माना
भोपाल: 22 अक्टूबर। आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित बालाजी के मंदिर के प्रसाद में घी के स्थान पर मिलावटी घी का इस्तेमाल किए जाने के लगे आरोपों के बीच घी, पनीर, दूध और खोया में मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही का खुलासा हुआ है। वित्त वर्ष 2022-23 में 6,853 मिलावटखोरों पर कार्रवाई कर 22 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। मध्य प्रदेश के नीमच जिले से नाता रखने वाले सूचना के अधिकार के कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने बीते पांच सालों में देशी घी, पनीर, दूध और खोया के लिए गए सैंपल और उन पर हुई कार्रवाई…
हैदराबाद: 22 अक्टूबर। कप्तान असलम इनामदार की अगुवाई में डिफेंडिंग चैंपियन पुणेरी पलटन ने तीन बार की चैंपियन पटना पायरेट्स को हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 11वें सीजन में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। पुणेरी ने सोमवार रात गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में खेले गए सीजन के 8वें मैच में पटना को 40-25 से हरा दिया। पटना को सीजन के पहले ही मैच में हार का मुंह देखना पड़ा। पुणेरी ने डिफेंस में 20 और रेड में 15 अंक बटोरे। पलटन के लिए असलम (9 अंक) के अलावा मोहित गोयत (8 अंक), डिफेंडर अमन (6 अंक) और गौरव…
मुंबई: 22 अक्टूबर। युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को आगामी रणजी ट्रॉफी मैच के लिए मुंबई की टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अखिल हेरवाडकर को शामिल किया गया है, जिन्होंने 41 रणजी मैच खेले हैं। सोमवार को घोषित टीम में एक और उल्लेखनीय बदलाव तनुश कोटियन का बाहर होना है, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया जाने वाली भारत ए टीम में चुना गया है। उनकी जगह 28 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर करश कोठारी को लाया गया है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) द्वारा टीम के चयन के बारे में जारी मीडिया विज्ञप्ति में शॉ…
मुंबई: 22 अक्टूबर। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी)सीरीज से पहले, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि उनकी टीम सीरीज के पिछले चार लगातार संस्करणों में हार के बाद इस बार अपने प्रदर्शन में “सुधार” करेगी। भारत पिछले चार बीजीटी में खिताब बरकरार रखने में सफल रहा, जिसमें 2018-19 और 2020-21 में उनकी प्रसिद्ध सीरीज जीत शामिल है, जहां ऋषभ पंत ने गाबा में नाबाद 89 रनों की शानदार पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया के अपने गढ़ में 32 साल के अपराजित क्रम को समाप्त करते हुए शानदार जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज को मध्य क्रम में…
दिल्ली में दहशत का माहौल, लोगों को डर, न जाने कब और कहां गैंगवार हो जाए : सौरभ भारद्वाज
नई दिल्ली: 21 अक्टूबर। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बीते तीन दिनों के अंदर हुए गोलीकांड, धमाके को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली वाले डर के माहौल में जी रहे हैं। किसी को भी नहीं पता, कब कहां से गोली चल जाए और गैंगवार शुरू हो जाए। आम आदमी पार्टी का कहना है कि त्योहारों की वजह से दिल्ली के बाजारों में अच्छी-खासी चहल-पहल है, लेकिन बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था के कारण आम लोगों में खौफ का माहौल है। आम…
नई दिल्ली: 21 अक्टूबर। रियल एस्टेट सेक्टर में संस्थागत निवेश में 2024 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 41 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो 0.96 अरब डॉलर तक पहुंच गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछली तिमाही में रियल एस्टेट सेक्टर में संस्थागत निवेश 3.1 अरब डॉलर था, जो कि 2024 की सितंबर तिमाही में घटा है। वेस्टियन रिसर्च ने एक रिपोर्ट में कहा कि तिमाही आधार पर 69 प्रतिशत की इस गिरावट के बावजूद दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है, क्योंकि निवेश लगभग एक अरब डॉलर के आंकड़े को छू रहा है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है, “पिछले…
भारत अब उत्पादन और निर्यात के लिए एक वैश्विक मंच बन गया है : सुनील भारती मित्तल
नई दिल्ली: 21 अक्टूबर। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के प्रमुख सुनील भारती मित्तल ने सोमवार को कहा कि भारत एक ऐसा देश बन गया है, जहां आप स्थानीय स्तर पर उत्पादन, उपयोग और निर्यात कर सकते हैं।उन्होंने आगे कहा कि भारत से बहुत सारी कंपनियां वैश्विक स्तर पर उभर रही हैं। मौजूदा समय में देश की 95 प्रतिशत जनता को अच्छी क्वालिटी सिग्नल मिल रहे हैं। इसके कारण देश को डिजिटल की तरफ ले जाने में मदद मिली है।मित्तल के मुताबिक, मोबाइल नेटवर्क की क्वालिटी के मामले में हम अमेरिका, यूके और यूरोप से काफी…
REACH US
- 9811116678
- sptlive4@gmail.com
- A-71 Shastri Nagar Delhi-110052
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.