What's Hot
भारत और यूरोपीय देशों के लिए मुक्त व्यापार समझौता बड़ा अवसरः प्रधानमंत्री मोदी
दिल्ली-NCR में GRAP-4 प्रतिबंध हटाए गए, वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार
Author: SPT
नई दिल्ली: 24 दिसंबर । दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी-बड़ी चुनावी घोषणाएं कर रहे हैं। एक बार फिर अरविंद केजरील ने एक और चुनावी वादा किया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हम 24 घंटे साफ पानी देंगे। प्लांट लगाकर अमोनिया को हटाएंगे। वहीं ढाई हजार ट्यूबवेल लगाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजेंद्र नगर विधानसभा की एक कॉलोनी में आज से 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू हो रही है। इसे जल्द ही पूरी दिल्ली में शुरू किया जाएगा। इससे पहले भी केजरीवाल ने…
महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने पीएनबी के साथ की साझेदारी
नई दिल्ली: 24 दिसंबर। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की इकाई महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अपने डीलरों को वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने के लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ साझेदारी की मंगलवार को घोषणा की। कंपनी ने बयान में कहा, दोनों भागीदारों ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। बयान के अनुसार, इस साझेदारी के तहत एक साल से अधिक के कारोबार वाले सभी महिंद्रा ट्रैक्टर डीलर ‘चैनल फाइनेंस’ सीमा के लिए पात्र हैं। इस कार्यक्रम में पांच करोड़ रुपये तक की ‘फाइनेंस’ सीमा दी जाती है, जिसमें 105 दिन की बिक्री के आधार पर सीमा का आकलन किया…
साल 2024 में भारत के ऑफिस लीजिंग मार्केट का प्रदर्शन शानदार, 14 फीसदी की उछाल
बेंगलुरु: 24 दिसंबर। मंगलवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ऑफिस मार्केट में 2024 में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी गई, जिसमें शीर्ष छह शहरों में लीजिंग एक्टिविटी 66.4 मिलियन वर्ग फीट तक पहुंच गई। कोलियर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरू ग्रेड ए ऑफिस स्पेस की मांग में सबसे आगे रहा, जो अब तक की सबसे अधिक 21.7 मिलियन वर्ग फीट की मांग के साथ 40 प्रतिशत की शानदार वृद्धि को दर्शाता है। हैदराबाद और मुंबई में भी मांग में वृद्धि देखी गई। दोनों ही शहरों में क्रमशः 12.5 और 10.0 मिलियन वर्ग…
रियलमी 14 प्रो 5जी में क्रांतिकारी डिस्प्ले तकनीक के साथ मिलेगा लगभग बॉर्डरलेस विजन
नई दिल्ली: 24 दिसंबर। आज के डिजिटल युग में, स्मार्टफोन की स्क्रीन हमारी खिड़की है जो हमें सामग्री, मनोरंजन, और कनेक्टिविटी की दुनिया से जोड़ती है। जैसे-जैसे मोबाइल डिवाइस पर हमारी निर्भरता बढ़ रही है, स्क्रीन की गुणवत्ता और डिजाइन हमारे अनुभव को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। स्मार्टफोन स्क्रीन की प्रगति लगातार इनोवेशन से भरी हुई है। इसमें सबसे खास है “बेजल-लेस क्वाड कर्व डिस्प्ले”, जो डिजाइन और उपयोगिता में एक बड़ी छलांग है। स्क्रीन के चारों ओर के फ्रेम को बेहद पतला करके, यह डिजाइन देखने का क्षेत्र बढ़ाता है और डिवाइस को कॉम्पैक्ट रखता…
ऑनलाइन फार्मेसी सेक्टर की राजस्व वृद्धि अगले वर्ष स्थिर रहने का अनुमान
नई दिल्ली: 24 दिसंबर। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में ऑनलाइन फार्मेसी सेक्टर में अगले वित्त वर्ष में स्थिर राजस्व वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे परिचालन घाटा वित्त वर्ष 2023 में 30 प्रतिशत से कम होकर 10 प्रतिशत से नीचे आ जाएगा। ऐसा हाई मार्जिन वाले प्रोडक्ट सेगमेंट और परिचालन दक्षताओं पर ध्यान केंद्रित कर किया जाएगा। ई-फार्मेसियां वेलनेस प्रोडक्ट और मेडिकल इक्विप्मेंट जैसे हाई-मार्जिन सेगमेंट में विविधता लाकर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की ओर रुख कर रही हैं, जिनकी बिक्री में अगले वित्त वर्ष में 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी होने की उम्मीद है, जो अभी…
नई दिल्ली: 24 दिसंबर। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि भारतीय कंपनियां विदेशों, विशेषकर अमेरिका और यूरोप में इनोवेटिव रिसर्च और डेवलपमेंट फर्म खोलेंगी। डेटा और एनालिटिक्स कंपनी ग्लोबलडाटा की रिपोर्ट से पता चला है कि भारतीय फार्मा कंपनियों ने इनोवेटिव रिसर्च और डेवलपमेंट पर अपना ध्यान बढ़ा दिया है। सन फार्मा और डॉ. रेड्डी जैसी प्रमुख भारतीय दवा निर्माता कंपनियां विदेशी देशों में एक समर्पित रिसर्च कंपनी के माध्यम से भारत में अपने इनोवेटिव रिसर्च और डेवलपमेंट को अंजाम देती है। ग्लोबलडाटा के फार्मा विश्लेषक प्रशांत खादायते ने कहा, “रिसर्च और डेवलपमेंट यूनिट्स को अलग करके…
दूरसंचार के बदलते परिदृश्य के बीच कंपनी का ध्यान ‘डिजिटल विकास’ पर केंद्रित : भारती एयरटेल
नई दिल्ली: 24 दिसंबर । भारती एयरटेल ने मंगलवार को कहा कि कंपनी ने अक्टूबर में सबसे अधिक नेट वायरलेस ग्राहक जोड़े। वहीं, इस महीने के दौरान 1.93 मिलियन मोबाइल ग्राहक जोड़े गए। कंपनी ने कहा कि वह भारत के डिजिटल विकास को सपोर्ट करने और मजबूत कनेक्टिविटी सॉल्यूशन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, दूरसंचार सेवा प्रदाता ने अक्टूबर में 19,28,263 वायरलेस यूजर्स जोड़े, जो एक मील का पत्थर है। दूसरी ओर, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया ने क्रमशः 3.76 मिलियन और 1.98 मिलियन ग्राहकों के घटने की सूचना…
दिल्ली में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, दिल्ली में 3 दिन बारिश और 2 दिन कोहरे की संभावना
नई दिल्ली: दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों में विभिन्न जगहों पर सोमवार को सुबह के वक्त बूंदाबांदी के साथ मौसम बदल गया। मौजूदा वक्त में दिल्ली एनसीआर में बादल छाए हैं। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं देखी गई है। दिल्ली में सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सीजन के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के शहरों में इस हफ्ते मौसम में बड़े फेरबदल का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है।…
53वीं जीएसटी परिषद की बैठक में GST चोरी रोकने के लिए ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ प्रणाली को सरकार ने दी मंजूरी
नई दिल्ली: GST चोरी करने वाले सावधान हो जाएं। सरकार अब टैक्स चोरी करने वाले को बक्सने के मूड में नहीं है। सरकार ने टैक्स चोरी रोकने के लिए ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ ट्रैकिंग सिस्टम शुरू करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि 53वीं जीएसटी परिषद की बैठक में कर चोरी रोकने के लिए ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ प्रणाली को लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके तहत वस्तुओं या पैकेट पर एक विशिष्ट चिह्न लगाया जाएगा। इससे सप्लाई चेन में उनको ट्रैक करना आसान होगा। ट्रैक करने से कारोबारियों के लिए टैक्स चोरी करना संभव नहीं होगा।…
पीएम मोदी ने 71,000 युवाओं को बांटा नियुक्ति पत्र, बोले- ‘भारत का युवा, नए आत्मविश्वास से भरा हुआ’
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘रोजगार मेला’ के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 71,000 से अधिक कर्मियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “आज आपके जीवन की नई शुरुआत हो रही है। आपकी वर्षों की मेहनत सफल हुई है। 2024 का ये साल आपको और आपके परिजनों को नई खुशियां देकर जा रहा है। मैं आप सभी को बधाई देता हूं। पिछले दस सालों से सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थाओं में सरकारी नौकरी देने का अभियान चल रहा है। आज भी 71,000 से अधिक युवाओं…
REACH US
- 9811116678
- sptlive4@gmail.com
- A-71 Shastri Nagar Delhi-110052
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.