Author: SPT

निर्भीक निष्पक्ष एवम श्रेष्ठ न्यूज

मुंबई, 07 अक्टूबर (वेब वार्ता)। भाविश अग्रवाल के नेतृत्व वाली ओला इलेक्ट्रिक के शेयर सोमवार को 90 रुपये के नीचे फिसल गया। शेयर में गिरावट की वजह सोशल मीडिया पर ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटर्स को लेकर लगातार आ रही शिकायतें हैं। शुरुआती कारोबारी घंटे में शेयर ने करीब 9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.55 का न्यूनतम स्तर छुआ। बाद में शेयर में हल्की रिकवरी देखने को मिली और यह देर सुबह 11:30 बजे 6.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.20 रुपये पर था। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 76 रुपये के भाव पर अगस्त में बाजार में लिस्ट हुए थे।…

Read More

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर (वेब वार्ता)। भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के निवेशकों को निवेश संरक्षण की निरंतरता प्रदान करने वाली द्विपक्षीय निवेश संधि प्रभावी हो गई है। वित्त मंत्रालय ने आज यहां जारी बयान में कहा कि भारत और यूएई के बीच 13 फरवरी, 2024 को अबू धाबी में हस्ताक्षरित द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) 31 अगस्त, 2024 से प्रभावी हो गई है। यूएई के साथ इस नए बीआईटी के लागू होने से दोनों देशों के निवेशकों को निवेश संरक्षण की निरंतरता मिलती है, क्योंकि भारत और यूएई के बीच दिसंबर 2013 में हस्ताक्षरित पहले द्विपक्षीय निवेश संवर्धन और…

Read More

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर (वेब वार्ता)। हिताची एनर्जी ने भारतीय कारोबार के 75 साल पूरे होने के अवसर पर देश में स्थायी ऊर्जा भविष्य को बढ़ावा देने के लिए अपनी क्षमता, प्रोडक्ट रेंज और टैलेंट बेस को विस्तार करने पर लगभग 2000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। पिछले 75 सालों में भारत की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं में योगदान देते हुए हिंदुस्तान इलेक्ट्रिक से लेकर हिंदुस्तान ब्राउन बॉवेरी, एबीबी पावर ग्रिड्स, हिताची एबीबी पावर ग्रिड्स और अब हिताची एनर्जी बनने तक, इस कंपनी ने 1949 से देश के ऊर्जा क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका…

Read More

दीफू (असम), 07 अक्टूबर (वेब वार्ता)। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सोमवार को दो अलग-अलग अभियानों में 1.60 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर उसने खटखटी थाने के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक शाखा के निकट एक जांच चौकी पर तलाशी अभियान चलाया और अरुणाचल प्रदेश की ओर जा रहे एक वाहन में छिपाकर रखी गई 117.52 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान नोंग इरांग, ताराम…

Read More

गुमला (झारखंड), 07 अक्टूबर (वेब वार्ता)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक कल्पना सोरेन ने भाजपा को ”पीआईएल मास्टर गैंग” बताते हुए झारखंड के लोगों के हित से जुड़ी सरकारी योजनाओं में बाधा डालने के लिए मुख्य विपक्षी दल की सोमवार को आलोचना की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को लोगों से करारा जवाब मिलेगा। सोरेन ने ‘मंईयां सम्मान यात्रा’ के तहत गुमला जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) के खिलाफ जनहित याचिका (पीआईएल) कथित तौर पर दायर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निंदा की। उन्होंने कहा, ”मंईयां…

Read More

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में पहला मुकाबला 7 विकेट से जीता है। इसके साथ ही टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का दमदार खेल लगातार जारी है। साल 2024 में भारत केवल एक टी20 मैच ही हारा है। इससे टीम इंडिया की इस फॉर्मेट में शानदार फॉर्म का पता चलता है। इस साल हुए टी20 विश्व कप ने भारत के इस प्रदर्शन में और भी अहम भूमिका निभाई है। इस बार भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता था और साल 2024…

Read More

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर (वेब वार्ता)। आईपीएल 2024 में अपनी रफ्तार से कहर बरपाने वाले मयंक यादव का बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू यादगार रहा। मैच के बाद तेज गेंदबाज ने खुलासा किया कि वह नर्वस थे। मयंक ने अपने शानदार परफॉर्मेंस का श्रेय कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी दिया, जिन्होंने उन्हें अपनी ताकत के अनुसार गेंदबाजी करने के लिए आजादी दी थी। आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए अपनी तेज रफ्तार से मयंक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि, चोट के कारण टूर्नामेंट में उनका कार्यकाल काफी छोटा रहा था और वो चंद मैच…

Read More

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर (वेब वार्ता)। आईसीसी ने सोमवार को रिची रिचर्डसन को 50 टेस्ट मैचों में मैच रेफरी बनने की उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी। उन्होंने इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच मुल्तान में चल रहे पहले टेस्ट में मैच रेफरी बनने के साथ यह मुकाम हासिल किया। वेस्टइंडीज टीम के कप्तान रह चुके रिचर्डसन 2016 से आईसीसी के एलीट मैच रेफरी पैनल के सदस्य हैं। बासठ वर्षीय रिचर्डसन ने फरवरी 2016 में बतौर अंपायर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से 99 पुरुष वनडे, 99 पुरुष टी20, आठ महिला वनडे और 15 महिला टी20 मैचों में भी अंपायरिंग की…

Read More

मुल्तान, 07 अक्टूबर (वेब वार्ता)। शान मसूद (नाबाद 130) की शतकीय और अब्दुल्ला शरीफ (नाबाद 94) की बेहतरीन पारियों के दम पर पाकिस्तान ने सोमवार को शुरु हुये टेस्ट मैच के पहले दिन चायकाल तक एक विकेट पर 233 रन बना लिये है। पाकिस्तान बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा हैं। पाकिस्तान ने आज तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पांचवें ओवर में गस ऐटकिंसन ने सैम अयूब (चार) को विकेटकीपर स्मिथ के हाथों कैच आउट…

Read More