अहमदाबाद: 12 जून 2025 । अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के बाद घटनास्थल से विचलित करने वाला मंजर सामने आया है। हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है। आपको बता दें कि एअर इंडिया विमान संख्या- AI171 वीरवार की दोपहर में 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हुई। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहे विमान हादसे पर एअर इंडिया प्रवक्ता ने कहा कि विवरण का पता लगाया जा रहा है। विमान हादसे की शुरुआती तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धुएं और आग का गुबार उठ रहा है। एअर इंडिया फ्लाइट अहमदाबाद के मेघाणीनगर में क्रैश हुई है। एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने भी विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज एक दुखद हादसे का शिकार हो गई। इस घटना से प्रभावित सभी लोगों और उनके परिवारों के लिए हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर 1338 बजे टेकऑफ हुआ। एअर इंडिया के मुताबिक बोइंग 787-8 मॉडल के इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं। खबरों के मुताबिक दिल्ली से अहमदाबाद की तरफ जाने वाले विमानों को रद्द किया गया है। घटनास्थल पर राहत औऱ बचावकार्य जारी है वहीं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल यानी कि (एनडीआरएफ) समेत स्थानीय राहत और बचाव कार्य एजेंसियों को मौके पर तैनात रखा गया है। दुर्घटनाग्रस्त हुई एअर इंडिया की फ्लाइट डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरी है। खबरों के मुताबिक इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार विमान के टेक ऑफ के समय ईंधन पूरा भरा होता है, इसीलिए हादसा अधिक घातक हुआ। विमान में ईंधन अधिक होने के कारण आग ज्यादा भड़की।
What's Hot
भारत और यूरोपीय देशों के लिए मुक्त व्यापार समझौता बड़ा अवसरः प्रधानमंत्री मोदी
Sponsor: SPT LIVE/Yash Kumar Gupta
दिल्ली-NCR में GRAP-4 प्रतिबंध हटाए गए, वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार
Sponsor: SPTLIVE/Satya Prakash Gupta
मंजिल तय करने से पहले मौत के मुंह में शमा गया एयर इंडिया का AI171 विमान जिसमें 242 पैसेंजर थे सवार…
हादसे में मरने वालों की बड़ी संख्या उड़ान भरते ही हुए दर्दनाक हादसे ने कर दिया सभी को विचलीत....
Related Posts
भारत और यूरोपीय देशों के लिए मुक्त व्यापार समझौता बड़ा अवसरः प्रधानमंत्री मोदी
Sponsor: SPT LIVE/Yash Kumar Gupta
दिल्ली-NCR में GRAP-4 प्रतिबंध हटाए गए, वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार
Sponsor: SPTLIVE/Satya Prakash Gupta
REACH US
- 9811116678
- sptlive4@gmail.com
- A-71 Shastri Nagar Delhi-110052
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 SPT Live. Designed by Dream Revenue.
