नई दिल्ली: 26 नवंबर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को मामूली समस्या के कारण चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास को एसिडिटी की शिकायत की वजह से अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अब ठीक हैं और अगले 2-3 घंटों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। इसके बाद आरबीआई प्रवक्ता की ओर से उनकी हेल्थ को लेकर बयान भी जारी किया गया। उन्होंने कहा कि शक्तिकांत दास को एसिडिटी की शिकायत हुई और उन्हें निगरानी के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि अब उनकी हालत ठीक है। अगले 2-3 घंटों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। चिंता की कोई बात नहीं है। 10 दिसंबर को आरबीआई के मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि वह अपने पद पर आगे बने रहेंगे या नहीं। शक्तिकांत दास ने 6 साल पहले आरबीआई गवर्नर की जिम्मेदारी उर्जित पटेल के अचानक से इस्तीफा देने के बाद संभाली थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने कोविड और उसके बाद देश में पैदा हुई महंगाई की समस्या को नियंत्रित करने की दिशा में उल्लेखनीय काम किया है।
What's Hot
भारत और यूरोपीय देशों के लिए मुक्त व्यापार समझौता बड़ा अवसरः प्रधानमंत्री मोदी
Sponsor: SPT LIVE/Yash Kumar Gupta
दिल्ली-NCR में GRAP-4 प्रतिबंध हटाए गए, वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार
Sponsor: SPTLIVE/Satya Prakash Gupta
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
आरबीआई गवर्नर को एसिडिटी की शिकायत की वजह से भर्ती कराया गया
Previous Articleसोने की कीमत में आज बड़ी गिरावट, हजार रुपये तक हुआ सस्ता
Related Posts
भारत और यूरोपीय देशों के लिए मुक्त व्यापार समझौता बड़ा अवसरः प्रधानमंत्री मोदी
Sponsor: SPT LIVE/Yash Kumar Gupta
दिल्ली-NCR में GRAP-4 प्रतिबंध हटाए गए, वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार
Sponsor: SPTLIVE/Satya Prakash Gupta
REACH US
- 9811116678
- sptlive4@gmail.com
- A-71 Shastri Nagar Delhi-110052
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 SPT Live. Designed by Dream Revenue.